फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   counting

अब होने लगी है मतगणना स्थगित करने की वकालत

Tue, 27 Apr 2021 06:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
counting
रायबरेली। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच मतदान कराया गया। ड्यूटी में लगे कई शिक्षक और कर्मचारी संक्रमित हुए, मौतें भी हुईं। अब मतगणना की तैयारी चल रही है, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे चिंतित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संगठनों ने मतगणना स्थगित किए जाने की वकालत शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे पत्र में मांग की है कि मतगणना का स्थगित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश (पूर्व उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ) के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे पत्र में अनुरोध किया है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए 2 मई को होने वाली मतगणना को स्थगित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दिवंगत खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। श्री कनौजिया ने अपने पत्र में कहा है कि मतगणना में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था न हो पाने, कोरोना की गाइडलाइन का पालन न हो पाने के कारण संक्रमित होने की प्रबल संभावना रहेगी, क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना महामारी प्रदेश में भयावह रूप ले रही है।
शिक्षक संघ ने भी की मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने भी राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है, जिसमें पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित किए जाने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टी में शामिल अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान काफी लोग संक्रमित हुए और मौतें भी हुईं। इससे बहुत पीड़ादायक और भय का माहौल बन गया है। इसलिए मानवीय संवेदना को प्राथमिकता देते हुए मतगणना स्थगित की जानी चाहिए।
ऑनलाइन दी जाएगी ट्रेनिंग
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने मतगणना के लिए ट्रेनिंग में भीड़ जुटाने की जगह ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मतदान के बाद कई शिक्षक कोरोना की भेंट चढ़ गए, बहुत लोग संक्रमित हैं। मतदान से ज्यादा संक्रमण प्रशिक्षण से हुआ है। अब मतगणना के लिए ट्रेनिंग होनी है, जिसमें पहले की तरह फिर भीड़ जुटेगी। ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जाए, जिससे शिक्षकों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

सुरक्षा के लिए किए जाएं प्रबंध
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयोजक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को डीएम को दिए पत्र में कहा है कि मतगणना के लिए लगाए जा रहे राज्य कर्मचारियों को कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रबंध किए जाएं, ताकि कर्मचारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा है कि मतगणना में तैनात किए जाने से पहले कर्मचारियों की जांच की जाए। किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित कर्मचारी को मतगणना से अवमुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed