फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   counter will open in rail postal service from 9 am

रेल डाक सेवा में सुबह 9 बजे से खुलेगा काउंटर

Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
counter will open in rail postal service from 9 am
रायबरेली। रेलवे स्टेशन स्थित रेल डाक सेवा में अब सुबह से स्पीड पोस्ट का काउंटर खुल जाएगा। इससे डाकघर में घंटों लाइन लगाकर स्पीड पोस्ट के लिए इंतजार कर रहे लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय डाक और पार्सल की बुकिंग सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रेल डाक सेवा उपलब्ध है। यहां पर अभी तक स्पीड पोस्ट बुकिंग का काउंटर शाम 4 बजे से रात 10.30 बजे तक खुलता था।
रेल डाक सेवा के सहायक उप अभिलेख अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक स्पीड पोस्ट बुकिंग का काउंटर शाम को ही खुलता था, लेकिन अब इसकी समयावधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अब सुबह 9 बजे से रात 10.30 बजे तक स्पीड पोस्ट का बुकिंग काउंटर खुलेगा। रेल डाक सेवा में एक या एक से अधिक स्पीड पोस्ट/रजिस्ट्री/पार्सल की बुकिंग और अंतरराष्ट्रीय डाक की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed