फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

Raebareli News: घबराएं नहीं, जागरूकता से ही कोरोना को हराएं

Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। विदेशाें में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच खतरा बढ़ गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी जागरूकता से ही हम बीमारी से लड़ सकते हैं। लोग घबराएं नहीं। खुद एहतियात बरतें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अस्पतालों में इलाज और जांच के लिए प्रबंध हैं। इस बार ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होगी, क्योंकि जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभी सीएचसी पर कंसंट्रेटर उपलब्ध है। संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद गुरुवार को सीएम योगी ने भी लखनऊ में बैठक कर सार्वजनिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। ऐसे में हम जागरूकता से इस बार भी कोरोना के खतरे को टाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी है तैयारी
कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में 50, सीएचसी रोहनिया, डीह, खजूरगांव में 30-30 बेड उपलब्ध हैं। एम्स में भी गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए 100 बेड उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल के अलावा, एम्स, रोहनिया और डीह सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग जांच और इलाज के लिए अन्य बंदोबस्त को पूरा करने में जुट गया है।
आंकड़े एक नजर में
अब तक कुल जांचें 19,42,927
अब तक मिले पॉजिटिव 22,445
जांच रिपोर्ट आनी बाकी 301
रिकवर्ड मरीज 22,097
मृतकों की संख्या 347
125 लोगों को लगी बूस्टर, 600 डोज बची
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि कई महीने बाद बूस्टर डोज का टीका लगवाने के लिए लोग गुरुवार को सेंटरों पर पहुंचे। जिला अस्पताल, सीएचसी ऊंचाहार व बेलाभेला में 125 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। 600 लोगों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन बची है। सभी सीएचसी पर टीकाकरण फिर से शुरू कराने के लिए वैक्सीन की डिमांड की गई है।
महिला अस्पताल में जांच अनिवार्य, बिना मास्क प्रवेश नहीं
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी ने बताया कि भर्ती होने के लिए आने वाली प्रसूताओं की कोरोना की जांच पहले से ही कराई जा रही है। बिना जांच सिजेरियन प्रसव नहीं किया जाता है। इसके अलावा गुरुवार से बिना मास्क के वार्डों में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गेट पर ही लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे स्टाफ को मास्क के प्रयोग के निर्देश दिए गए हैं।
सीएचसी अधीक्षकों को किया अलर्ट
कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के लिए सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। ओपीडी में आने वाले जुकाम-बुखार के मरीजों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोरोना से निपटने के लिए पूरे प्रबंध हैं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
भीड़भाड़ में मास्क लगाएं और दो गज दूरी बनाएं
विदेशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। भीड़भाड़ में मास्क के प्रयोग के साथ ही दो गज दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जांच और इलाज के पुख्ता प्रबंध पहले से ही पूरे कराए जाने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं।

माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
कोतवाली प्रभारियों को दिए दिशा-निर्देश
सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि थानों में ज्यादा भीड़ एकत्र न होने दें। फरियादियों को मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूर्व में पुलिस टीम ने अच्छा काम किया था। आगे भी पुलिस अहम भूमिका निभाएंगी।
आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed