फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

एम्स की स्टाफ नर्स, निफ्ट का शिक्षक समेत 42 लोग कोरोना संक्रमति

Mon, 10 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
CORONA
27-रायबरेली में रविवार को जिला अस्पताल में कोविड जांच के लिए सैंपल लेता कर्मचारी।संवाद - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में एम्स की स्टाफ नर्स, निफ्ट का शिक्षक समेत 42 लोग कोरोना संक्रमति पाए गए। सात जनवरी को सभी के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। हर दिन जिले में कोरोना की संख्या बढ़ रही है। इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर घर से निकलने पर मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स की पांच स्टाफ नर्स, निफ्ट का एक शिक्षक, दो छात्र, दो आईटीबीपी जवान समेत 42 लोगों की कोरोना जांच के लिए सात जनवरी को सैंपल भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि सलोन, बछरावां, सरेनी समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों के कोरोना संक्रमति पाए जाने के बाद लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैैं। लोगों से अपील की गई है कि कोरोना को लेकर सतर्क रहे। घर से निकलने पर मास्क पहने। कोई दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed