फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से फिर राहत भरी खबर : दूसरे दिन एक भी मौत नहीं, महज दो लोग पॉजिटिव मिले

Sun, 13 Jun 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में रविवार को भी कोरोना का कहर पूरी तरह से थमा नजर आया। लगातार दूसरे दिन भी एक भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा। 3757 लोगों की जांच में महज दो लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई। पहले से संक्रमित 17 मरीजों ने कोरोना को मात दे दिया। जिले में 186 एक्टिव मरीजों में 84 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। रेल कोच के एल-2 में छह, एम्स के एल-3 अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 3757 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें मात्र दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 17 मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे घर से जब भी निकले, चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना बहुत जरूरी है। कोरोना को पूरी तरह से मात देने के लिए हम सभी को एहतियात बरतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed