फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से लड़ रहे दो मरीजों ने हारी जंग, पिछले कई दिनों से चल रहा था इलाज

Wed, 19 May 2021 08:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में बुधवार को दो मरीज कोरोना से जंग हार गए, लेकिन पहले से बीमार 152 मरीज स्वस्थ भी हो गए। जिले में बुधवार को 5,025 लोगों की जांच में महज 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई है। इसमें एम्स के एल-3 अस्पताल में पीएसी कैंपस की 43 वर्षीय महिला और रेलकोच के एल-2 अस्पताल में लालगंज के रानीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जिले में अब तक 295 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलकोच फैक्टरी के एल-2 अस्पताल में 93 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 23 मरीज भर्ती गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 6025 लोगों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 152 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 1128 एक्टिव मरीजों में 734 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सिमहैंस हॉस्पिटल बना 10 बेड का कोविड अस्पताल
शहर स्थित सिमहैंस हॉस्पिटल को 10 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की सारी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष सिंह चौहान ने बताया कि 10 बेड के कोविड अस्पताल में सभी बेडों पर ऑक्सीजन के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। शासन से तय शुल्क पर ही कोरोना संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय सुविधा दी जाएगी। मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए गए हैं। जो भी मरीज आएगा, उसे भर्ती करके बेहतर चिकित्सीय सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed