फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

महिला समेत तीन और ने दम तोड़ा, 181 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sat, 10 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
CORONA
कोरोना टीका लगवाने पहुंचे लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना की दूसरी लहर जिले में जानलेवा होती जा रही है। शनिवार को भी एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इन सभी का रेल कोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

मरने वाले लोग शहर के सत्य नगर, सलोन देहात और डीह के पूरे झाम के रहने वाले थे। जिले में कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। शनिवार को जिले में 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसमें करीब आठ स्वास्थ्यकर्मी हैं। जिले में 861 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के सत्य नगर मोहल्ला निवासी युवक (40) को बीती आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सलोन देहात निवासी 56 वर्षीय महिला को बीती नौ अप्रैल को पॉजिटिव आने के बाद एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पूरे झाम डीह निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नौ अप्रैल को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को वृद्ध की भी मौत हो गई। जिले में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।
शनिवार को जिले में 2405 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सीएचसी दीनशाह गौरा, सीएचसी सरेनी, सीएचसी जतुआ-टप्पा में कई लोग संक्रमित हो गए हैं।
इसके अलावा इंदिरा नगर में पांच, एनटीपीसी ऊंचाहार में पांच, राजकीय कॉलोनी में चार, घसियारी मंडी में तीन, मनिका सिनेमा रोड पर तीन, सर्वोदय नगर में दो, जवाहर विहार में दो, जजेज कॉलोनी में दो, टोल प्लाजा बछरावां में दो, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में दो लोग पॉजिटिव आए हैं।
शहर के हरदासपुर, निराला नगर, फिरोज गांधी नगर, गणेश नगर, गुरुबख्शगंज, विजय टाउन, पूरे बाबू सरेनी, अयोध्यापुरी, मंशादेवी मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, पुलिस लाइन, निराला नगर, बजरंग नगर, बछरावां, आचार्य द्विवेदी नगर, गोरा बाजार, नेहरू नगर, प्रगतिपुरम, न्यू राना नगर, जगदीशपुरम, सब्जी मंडी, जगतपुर, मुंशीगंज, भारतपुरम, हरचंदपुर, पावरग्रिड में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
शनिवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 861 हो गई है। इसमें 482 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी नसीराबाद में 13 पॉजिटिव मिले है। शाहपुर में दो, पूरे रेवती मजरे कोडरा में दो, कूढ़ा, नसीराबाद वार्ड आठ, गरहा, पूरे निहाली दुबे में दो, पूरे ददिहरा में दो, पूरे भुलाई, अशरफपुर में संक्रमित मरीज मिले हैं।
हर रोज कोरोना से औसतन एक मौत, 10 दिन में 12 की गई जान
कोरोना के अब तक रिकॉर्ड केस आ रहे हैं। वहीं औसतन कोरोना से रोजाना एक मौत हो रही है। एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक 12 लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ चुके हैं। बीती 31 मार्च तक जिले में 112 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी थी, लेकिन शनिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 124 हो गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष समेत 1106 को लगे टीके
जिले में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अग्रवाल व उनके पति मुकेश श्रीवास्तव समेत 1106 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिले के 12 सेंटरों जिला अस्पताल, एम्स, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, खीरों, महराजगंज, बछरावां, डलमऊ, हरचंदपुर, शिवगढ़ में 2280 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1106 लोगों ने टीका लगवाया। लक्ष्य के सापेक्ष 48.50 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed