फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से तीन और मौतें, 164 लोग पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
CORONA
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दो महिलाओं समेत तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें दो मौतें रेल कोच के एल-2 अस्पताल और एक मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। शुक्रवार को जांच में 164 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सलोन क्षेत्र के करहिया बाजार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ही परशदेपुर की 62 वर्षीय वृद्धा को संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा रंधावा रोड महराजगंज निवासी 60 वर्षीय कारोबारी की तीन-चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर कोरोना की जांच की गई थी।
जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। बाद में उसे एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कन्हैयालाल वैश्य की मृत्यु भी 13 दिन पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी।
जिले में शुक्रवार को 164 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चंदौली जगतपुर, खीरों, श्याम नगर, शीतला माता मंदिर के पास, सलोन देहात, पुलिस लाइन, सेंट पीटर्स स्कूल, बीओबी बछरावां, हरचंदपुर, गोठांव राही, कोडर, शिवगढ़, बजरंग नगर, बेलाखारा, तिलिया कोट, छोटी बाजार, इंदिरा नगर, सर्वोदय नगर, महराजगंज, जगदीशपुरम, अशरफपुर, सीएचसी जतुआ-टप्पा, शांती नगर, दरीबा, जिला अस्पताल, न्यूराना नगर, प्रगतिपुरम, रतापुर, लालगंज, राजघाट, दरियापुर, सतांव, राजकीय कॉलोनी, एनटीपीसी ऊंचाहार सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
एक दिन में सबसे अधिक केस मिलने के सारे रिकॉर्ड टूटे
शुक्रवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले साल मार्च 2020 में जिले में पहला कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 125 केस मिल चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक ही दिन में 164 संक्रमित मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को जिले में 2668 लोगों की जांच की गई, जिसमें यह मरीज मिले हैं।

731 एक्टिव केस में 396 मरीज होम आइसोलेट
जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पिछले महीने में गिरकर मात्र 10 तक पहुंच गई थी, लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण शुक्रवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 731 हो गई है। इसमें आधे से अधिक 396 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में स्टाफ बढ़ा दिया गया है। यहां एक हजार से अधिक मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर एल-2 अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed