{"_id":"6067354d8ebc3e59012ba8a0","slug":"corona-raibaraily-news-lko5723359113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और अधेड़ ने तोड़ा दम, 27 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और अधेड़ ने तोड़ा दम, 27 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
टीका लगवाने पहुंचे लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। संक्रमित होने केे बाद मरीज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार को जिले में 27 नए पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि पहले से संक्रमित 30 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि डलमऊ क्षेत्र के सुरसना गांव निवासी 57 वर्ष ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां जांच की गई तो वह संक्रमित मिले। बाद में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिले में अब तक संक्रमित होने के बाद मरने की वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1803 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सभी को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के ऊंचाहार रोड के पास रहने वाले अधेड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ग्राम सभा पकसरावां के पूर्व प्रधान व उसकी बेटी भी सक्रमित मिली है। इसके अलावा करीमगंज, सिरसिरा, अशिकाबाद में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। अधीक्षक डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि एक मरीज को एल-2 भेजा गया है। शेष अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
सभासद, रिटायर्ड तहसीलदार समेत 3921 को लगे टीके
जिले में शुक्रवार को सभासद पूनम तिवारी और रिटायर्ड तहसीलदार वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित 3921 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि टीका लगवाने के लिए शहर के सभी सभासदों को फोन करके बुलाया गया गया है। टीकाकरण प्रगति में काफी सुधार आ गया है। सभासद के साथ अशोक तिवारी, सुरेश त्रिवेदी, कमलेश सिंह, महेंद्र सिंह दरोगा, सौरभ मिश्रा आदि लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया।