{"_id":"605cc58c8ebc3ed4c3762e82","slug":"corona-raibaraily-news-lko5713926147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की थम गईं सांसें, फील्ड ऑफिसर समेत 15 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की थम गईं सांसें, फील्ड ऑफिसर समेत 15 पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर बढ़ गया है। गुरुवार को कोरोना की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बैंक के फील्ड ऑफिसर समेत 15 लोग संक्रमित पाए गए।
बढ़ते मरीजों के बाद भी शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यहां तक बिना मास्क लगाए ही लोग वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। लापरवाही यही रही तो कोरोना और कहर बरपाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बढ़ते मरीजों से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रायबरेली शहर के शक्ति नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग बीते दिन कोरोना संक्रमति पाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे रेल कोच फैक्टरी स्थित अस्पताल से बाराबंकी अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
बाराबंकी में मरीज को भर्ती नहीं किया गया था। इस पर उसे केजीएमयू, लखनऊ ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जगतपुर, डीह, महराजगंज, जवाहर विहार कॉलोनी, सतांव, बहादुरपुर समेत अन्य स्थानंों के रहने वाले 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित एक बैंक का फील्ड ऑफिसर कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बैंक को बंद करके सैनिटाइज कराया गया। सीएमओ डॉ.बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से एक बुजुर्ग की मौैत हुई है। कोरोना तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।