फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

वैक्सीनेशन कराने से रह गए तो घबराएं नहीं, पोर्टल पर नाम फीड होते ही कहीं भी लगवाएं कोरोना का टीका

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। तय तारीख पर किन्हीं कारणों से कोरोना का टीका लगवाने से वंचित लोगों को टीकाकरण में सहूलियतें दी गईं हैं। एक बार पोर्टल पर नाम दर्ज होने के बाद एड बेनफिसरीज का लाभ लेकर कहीं भी आयोजित सत्र में शामिल होकर आप टीका लगवा सकते हैं। हालांकि पोर्टल पर दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से केंद्र पर पहुंचकर सूची में नाम जोड़वाना होगा।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि बीती 16 जनवरी से जिले में कोरोना का टीकाकरण शुरू हुआ है। पोर्टल पर नाम दर्ज होने के बाद तय तारीख पर टीका लगवाने के लिए मैसेज दिया जाता है। तमाम ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें या तो सूचना नहीं मिल पाती है या फिर किन्हीं कारणों से वे तय तारीख पर टीकाकरण नहीं करवा पाते हैं। तमाम ऐसे लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने टीकाकरण से वंचित लोगों को एड बेनफिसरीज के माध्यम से प्रदेश में कहीं भी आयोजित सत्र में टीकाकरण कराने की सुविधा दे दी है। कहीं भी टीकाकरण के लिए पोर्टल पर रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर बताना होगा। सत्र स्थल पर एएनएम मोबाइल नंबर के सहारे नाम खोजकर सूची में एड करके टीकाकरण कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की सूची में ऐसे शामिल करवा सकते हैं नाम
किसी भी टीकाकरण सेंटर पर आयोजित सत्र के दिन पहुंचकर अपना नाम सूची में जोड़वाकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए एएनएम सबसे पहले लॉगिन पोर्टल पर एलाटेड सेशन पर क्लिक करके पेज खोलेंगी, जिसमें लाभार्थी के मोबाइल नंबर को डालकर सर्च का ऑप्शन दबाया जाएगा। लाभार्थी का नाम व मोबाइल नंबर पोर्टल पर आने के बाद प्लस केनिशान दबाकर लाभार्थी का नाम टीकाकरण की सूची में जोड़ कर दिया जाएगा। यदि पहले से पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं है तो तो स्क्रीन पर नाम नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में टीकाकरण से वंचित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed