{"_id":"601eda738ebc3e4b2f133cd7","slug":"corona-raibaraily-news-lko5634972148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में कोरोना के तीन केस, रिकवरी दर 97.18 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में कोरोना के तीन केस, रिकवरी दर 97.18 फीसदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थम गया है। पिछले चार दिन में करीब नौ हजार लोगों की जांच में महज तीन लोग ही संक्रमित पाए गए। शनिवार को भी 2319 लोगों की जांच में महज एक कोरोना संक्रमित मिला। जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर भी 97.18 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में यह अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है। अब तक 5535 संक्रमितों में 5379 स्वस्थ हो गए हैं। महज 45 एक्टिव मरीज शेष बचे हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में अब तक चार लाख से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। इसमें करीब 3.98 लाख लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
शनिवार को जिले में 2319 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें महज एक मरीज संक्रमित मिला। पिछले चार दिन में मात्र तीन लोग ही संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 5535 संक्रमितों में 5379 स्वस्थ हो गए हैं। मात्र 45 एक्टिव मरीज शेष बचे हैं। अब तक 111 लोगों की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है। शनिवार को कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.18 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
मोहल्लों में लोगों की स्क्रीनिंग जारी
कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए काम जारी है। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के सभी मोहल्लों में लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। जुकाम, बुखार से ग्रसित लोगों को चिह्नित करके उनकी कोरोना की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग का काम लगातार जारी है। स्क्रीनिंग के कारण कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी सफलता मिल रही है।