फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cooling points will save you from the heat, you will get jaggery and water

Raebareli News: गर्मी से बचाएंगे कूलिंग पॉइंट, मिलेगा गुड़-पानी

Mon, 20 Apr 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cooling points will save you from the heat, you will get jaggery and water
रायबरेली। लोगों को लू और गर्मी से बचाने के लिए पांच कूलिंग पॉइंट बनेंगे। यहां पर कूलर, पंखे की न सिर्फ हवा मिलेगी, बल्कि खाने के लिए गुड़ मिलेगा। पीने के लिए पानी के साथ ही बैठने का इंतजाम भी होगा। शहर आने-जाने वाले लोगों को तल्ख भरी गर्मी से परेशान होना पड़ता है। बैठने की व्यवस्था नहीं रहती। खासकर जून माह में लू चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को लू और गर्मी से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, जिला अस्पताल, डीएम आवास रोड, राजकीय इंटर कॉलेज, सारस होटल झलकारी बाई मोटल तिराहा के पास कूलिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। तंबू लगाकर अस्थायी तौर पर बनने वाले कूलिंग पॉइंट में पानी, गुड़ आदि की व्यवस्था रहेगी। ओआरएस के पैकेट भी रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, बरगद चौराहा, कहारों का अड्डा, घंटाघर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, नेहरू नगर चौराहा, महिला अस्पताल, कानपुर रोड, मोटल चौराहा झलकारी बाई, गोरा बाजार, कलेक्ट्रेट के पहले और दूसरे गेट पर अस्थायी प्याऊ स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य इसी माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशुओं के लिए भी बनेंगे प्याऊ
हीट वेव से बचाव के लिए निराश्रित पशुओं के लिए पुलिस लाइन चौराहा, जहानाबाद चौकी, सई हॉस्टल, डिग्री कॉलेज चौराहा, गोरा बाजार चौराहा, राना नगर, इंदिरा नगर सीवर स्टेशन, अस्पताल चौराहा, जोशियाना का पुल और सुरजूपुर पंप के पास प्याऊ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed