{"_id":"5f4fea618ebc3e545756a24c","slug":"contractor-kidnapped-from-hardoi-found-six-kidnappers-arrested-raibaraily-news-lko538180164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई से अपह्त ठेकेदार बरामद, छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई से अपह्त ठेकेदार बरामद, छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को ऊंचाहार कोतवाली में अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया हरदोई का ठेकेदार मयंक अग
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हरदोई जिले से अपह्त किए गए ठेकेदार को ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। मौके से पुलिस ने छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो पैसों के लेनदेन में ठेकेदार का अपहरण किया गया था।
उसे मिर्जापुर जिले ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर रेल क्रॉसिंग के पास से अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया गया। पुलिस ने चौपहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया। सीओ डलमऊ अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के मारव गांव निवासी एवं ठेकेदार मयंक अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल का बुधवार को हरदोई जिले से अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
वायरलेस सेट पर जानकारी मिली थी कि ठेकेदार को अपह्त करके मिर्जापुर की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर ऊंचाहार कोतवाल पंकज तिवारी और सीओ डलमऊ को अलर्ट कर दिया गया।
कोतवाल पुलिस टीम के साथ लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बा स्थित रेल क्रॉसिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौपहिया वाहन यूपी 63 एसी 5050 आता दिखायी दिया। पुलिस ने गाड़ी रोकनी चाही तो उस पर सवार लोग वाहन रोककर भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी करके अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। साथ ही अपह्त किए गए ठेकेदार मयंक अग्रवाल को सकुशल छुड़ा लिया। एसपी ने बताया कि ठेकेदार को अगवा करने के मामले में चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के लठियाकला निवासी धीरज सिंह, मिर्जापुुुर जिले के के अदलहार थाना क्षेत्र के हासापुर निवासी लक्ष्मण सिंह, अहरौरा थाना क्षेत्र के चौका बाजार कस्बा निवासी विकास कुमार, गोला सहुआइन कस्बा निवासी उत्कर्ष केसरी, पांडेय जी का गोला निवासी कन्हैया केसरी और अदलहार थाना क्षेत्र के रुपौधा गांव निवासी गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
सूचना हरदोई पुलिस को दी गई है। हरदोई जिले के माल्लवां थाने में ठेकेदार के सुपरवाइजर अरविंद कुमार ने उसके अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। कोतवाल का कहना है कि ठेकेदार हरदोई में सड़क बनाने का कार्य करता है। पैसों के लेनदेन में ठेकेदार का अपहरण किए जाने की बात सामने आई है।

रायबरेली में बुधवार को पकड़े गए अपहरणकर्ताओं और वरामद वाहन के साथ ऊंचाहार कोतवाल पंकज तिवारी और ?- फोटो : RAIBARAILY