{"_id":"6830cb56b57ee07a55040ad2","slug":"construction-started-by-breaking-the-seal-of-rda-case-registered-raebareli-news-c-101-1-slko1033-133749-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आरडीए की सील तोड़ शुरू कराया निर्माण, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आरडीए की सील तोड़ शुरू कराया निर्माण, केस
Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में मानकों को ताक पर रखकर अवैध भवनों का निर्माण चल रहा है। सील किए गए भवनों में भी खुलेआम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में सील तोड़कर भवन में निर्माण का काम शुरू कराने पर रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की अवर अभियंता ने मिल एरिया थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा अन्य अवैध निर्माणों को भी चिह्नित करने का काम शुरू किया गया है।
मिल एरिया क्षेत्र के अमावां रोड स्थित रुद्रा कॉम्प्लेक्स के पास अवैध निर्माण कराया जा रहा था। रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने 22 अगस्त, 2022 को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया था। अवर अभियंता निष्ठा साहू ने मौके का निरीक्षण किया तो सील तोड़कर निर्माण कार्य पकड़ में आया। रोक के बाद भी जबरन निर्माण कार्य को जारी रखा गया। अवर अभियंता ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने वाले अनुपम पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
आरडीए के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि पूर्व में संबंधित भवन के काम को रोकवाकर उसे सील करा दिया गया था। सील तोड़कर निर्माण दोबारा शुरू करा दिया गया। मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। संबंधित भवनों को दोबारा सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सील तोड़कर जो भी निर्माण कार्य कराए जाएंगे, उन मामलों में संबंधितों के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगी।