फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Construction of three state colleges expected to be completed

तीन राजकीय कालेजों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद

Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of three state colleges expected to be completed
रायबरेली। जिले में नौ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से बनने वाले तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है। अब तक लगभग पौने चार करोड़ रुपये मिल चुके हैं जबकि पांच करोड़ से अधिक की धनराशि मिलनी बाकी है। शासन ने यूपी बजट में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेजों के बाकी काम पूरा कराने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है जिससे बाकी बजट भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिवगढ़ विकास क्षेत्र के अच्छई में राजकीय इंटर कॉलेज, सतांव विकास क्षेत्र के हाजीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और अमावां विकास क्षेत्र के जमालपुर करौंदी में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। अच्छई और हाजीपुर में बनने वाले विद्यालय भवनों की लागत प्रति भवन 277.24 लाख रुपये निर्धारित की गई है जबकि जमालपुर करौंदी के कॉलेज का भवन 348.78 लाख रुपये से बनेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गिरजा शंकर मिश्र के मुताबिक हाजीपुर और अच्छई को लगभग तीन करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं जिससे काफी काम हो चुका है। जमालपुर करौंदी को भी 70 लाख रुपये मिले तो वहां भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत जिले में तीन राजकीय कॉलेजों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed