{"_id":"5fc283728ebc3eefbb0774dc","slug":"constable-suspended-raibaraily-news-lko552260514","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक की पिटाई के मामले में सिपाही सस्पेंड, एक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक की पिटाई के मामले में सिपाही सस्पेंड, एक लाइन हाजिर
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाने की परशदेपुर चौकी क्षेत्र में ढाबा मालिक की पिटाई के मामले में शनिवार को एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दूसरे सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। डीह थानेदार की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मामले में कार्रवाई की है। वहीं, घटना के दौरान मौजूद पीआरडी जवान के खिलाफ भी लिखापढ़ी होगी।
डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को एसपी को दिए पत्र में बताया था कि वह मटियारा चौराहा-सलोन रोड के बीच ढाबा का संचालन करता है। गुरुवार देर रात परशदेपुर चौकी में तैनात तीन सिपाही नशे में धुत होकर उसके ढाबे पर पहुंचे थे। सिपाहियों ने सिगरेट मांगी। सिगरेट नहीं देने पर एक सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई।
पीड़ित का आरोप है कि चौकी में मामले की शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि डीह थानेदार की रिपोर्ट के आधार पर एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। थानेदार राकेश यादव ने बताया कि सिपाही दीपक बड़ेरा को निलंबित और सिपाही अभिषेक यादव को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मौजूद एक पीआरडी जवान पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखापढ़ी की जाएगी।