फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Connectivity of 16 centers including Adarsh Inter College Rajamau failed

आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ समेत 16 केंद्रों की कनेक्टिविटी रही फेल

Wed, 19 Feb 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Connectivity of 16 centers including Adarsh Inter College Rajamau failed
16 परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी रही फेल
विज्ञापन

डीएम ने भी देखा कंट्रोल रूम, सर्विस प्रोवाइडर किए गए तलब
रायबरेली। कलेक्ट्रेट में बने हाईटेक कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मॉनीटरिंग की व्यवस्था भले ही चाक-चौबंद रखी गई हो, लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन 16 केंद्रों की कनेक्टिविटी में समस्या आई। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ की रही, जहां सिस्टम लगाने वाले सर्विस प्रोवाइडर को तलब किया गया है। अन्य परीक्षा केंद्रों को भी चेतावनी दी गई है।
यूपी बोर्ड एग्जाम में ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां एक महीने से लगातार लाइव टेस्ट करके सिस्टम परखे जा रहे थे। कमियां मिलने पर सुधार भी किया गया। परीक्षा शुरू हुई तो पहले ही दिन 16 परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी को लेकर प्रॉब्लम आई। इन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे अचानक रुक जाते हैं और फिर चलने लगते हैं।
विज्ञापन

लगातार कनेक्टिविटी नहीं बनी रहती है। इसे गंभीरता से लिया गया है और सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ को किसी भी स्थिति में कनेक्ट नहीं किया जा सका। सेंटर के स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक ने अपनी सफाई में केंद्र से सीसीटीवी फुटेज की इमेज बनाकर भेजी। कनेक्टिविटी को लेकर आ रही दिक्कत को देखते हुए बुधवार को सर्विस प्रोवाइडर को तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भागीरथ इंटर कॉलेज मुराईबाग और गांधी इंटर कॉलेज बछरावां में भी कनेक्टिविटी को लेकर कुछ ज्यादा दिक्कत रही। गांधी इंटर कॉलेज बछरावां में बीएसएनएल का इंटरनेट लगा है, जिसकी सेवा ध्वस्त चल रही है। केंद्र ने दावा किया है कि बुधवार को जिओ का नेट लगवा लिया जाएगा। सुबह लगभग 11 बजे जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

करीब आधे घंटे बैठकर 30-35 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की। इस दौरान कहीं परीक्षा खत्म हो रही थी तो कहीं कॉपियों की सीलिंग पैकिंग कराई जा रही थी। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि कनेक्टिवी प्रॉब्लम वाले केंद्रों को सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed