फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress workers got angry over the comment of the Minister of State and filed a complaint

Raebareli News: राज्यमंत्री की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, दी तहरीर

Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress workers got angry over the comment of the Minister of State and filed a complaint
शहर कोतवाली में मंत्री के ​खिलाफ ​शिकायतीपत्र देने पहुंचे कांग्रेसी।
रायबरेली। भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़े नेताओं पर की जा रही टिप्पणी को लेकर रार बढ़ती जा रही है। शनिवार को कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और उनकी दादी, पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सुशील पासी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि कांग्रेसियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि बीती 20 मई को राज्यमंत्री ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में सांसद राहुल गांधी को गद्दार, विदेशी एजेंट और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी पर अपशब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी अमर्यादित है। दिनेश ने धमकी दी कि अगर मैं रायबरेली में होता तो राहुल गांधी का गला दबा देता। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और आरएसएस को गद्दार कहने पर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed