फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress will put full emphasis on preventing corporate incorporation: Aditi Singh

कांग्रेस कारखाने के निगमीकरण को रोकने के लिए पूरा जोर लगा देगी: अदिति सिंह

Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress will put full emphasis on preventing corporate incorporation: Aditi Singh
लालगंज के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गेट नंबर दो पर महाधरना को संबोधित करतीं कांग्रेस की सदर वि - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के प्रस्तावित निगमीकरण के विरोध में शुक्रवार को एमसीएफ बचाओ संघर्ष समिति की ओर आयोजित महाधरना को संबोधित करते हुए सदर विधायक और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस कारखाने के निगमीकरण को रोकने के लिए पूरा जोर लगा देगी।
विज्ञापन

कहा कि इस कारखाने के रायबरेली में बनने से तरक्की हुई है। इसमें करीब दो हजार सरकारी कर्मचारी और करीब पांच हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। कारखाने ने कम समय में विश्व स्तरीय ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने एलान किया हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोही ने कहा कि निगमीकरण को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को इस आंदोलन से जोड़कर इसे व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन को परिसर से बाहर निकालना होगा। धरने को ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी के चेयरमैन नैब सिंह, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के दीपेंद्र गुप्ता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजकिशोर सिंह ने भी संबोधित किया। कहा कि कारखाने की स्थापना के समय से प्रत्येक संकट के दौर में स्थानीय जनता ने आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आंदोलन में यहां की जनभागीदारी निश्चित तौर होगी और केंद्र की मजदूर विरोधी, रायबरेली विरोधी सरकार को प्रस्तावित निगमीकरण को हर हाल में रोकना होगा। धरने में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड रितुराज शुक्ल, कैशियर रुकुमकेश मीणा, तेजपाल, राकेश तिवारी, सुशील गुप्ता, प्रवीण तिवारी, मनोज ओझा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed