फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress members outraged over electricity, fertilizer, and paper leak issues

Raebareli News: बिजली, खाद और पेपर लीक मामले में भड़के कांग्रेसी

Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress members outraged over electricity, fertilizer, and paper leak issues
कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। 
रायबरेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने यूरिया, डीएपी की कमी, अघोषित बिजली कटौती और नीट पेपर लीक का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित एक आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


तिलक भवन में बुधवार सुबह कांग्रेस की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस कचहरी रोड से होता हुआ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मंगलवार को सांसद राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी विरोध किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भाजपा सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


किसान ब्लैक रेट पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की अव्यवस्था से किसानों को खाद नहीं मिल रही। किसान यूरिया और डीएपी खाद ब्लैक रेट पर खरीदने को मजबूर हैं। कांग्रेसियों ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और उन पर बल प्रयोग का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को जायज बताया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की इस लड़ाई में पूरे तरह उनके साथ खड़ी है। युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर मोदी सरकार ने अति कर दी है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह, हाजी इलियास, रमेश शुक्ला, वीके शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, दीपेन्द्र गुप्ता, शैलजा सिंह, अंजली पासवान, लक्ष्मी सिन्हा, वीरेंद्र यादव, सुमित्रा रावत, प्रीता नेथन, अजीत सिंह, संतोष त्रिवेदी मौजूद रहे।



मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन
रायबरेली। नई दिल्ली में मंगलवार को जंतर मंतर में छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज किया गया। इसका विरोध करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया था। मामले को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव अखिलेश माही के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया।


समाजवादी पार्टी ने जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बच्चियों से दुर्व्यवहार का विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिभा स्थल पर प्रदर्शन किया। शहीद चौक पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रांतीय नेता ओपी यादव ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन में नीलेश यादव, डॉ. एसयू खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed