फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress looted the country in 70 years: Swatantra Dev

कांग्रेस ने 70 सालों में देश को लूटा : स्वतंत्र देव

Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress looted the country in 70 years: Swatantra Dev
जगतपुर (रायबरेली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सांसद सोनिया गांधी और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस ने देश को लूटने के सिवाय कोई विकास नहीं किया। वह जिस जिले की सांसद हैं, वहां कभी नहीं आती हैं। उनके कार्य उनके बच्चे देख रहे हैं। ऐसा सांसद आप लोगों ने कहां देखा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में शौचालय तक नहीं बनवा पाईं। देश में मोदी सरकार आई तभी शौचालय बन सके। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि परिवारवादी और गुंडों की पार्टी है। चंदौली में विधायक ने जो कुछ किया, वह सभी लोग जानते हैं। सपा की मानसिकता ही गुंडई करनी है। इसे प्रदेश के विकास से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के करौती गांव में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना लोगों को मारने वाले का नाम है लेकिन उनकी तुलना समाजवादी पार्टी सरदार पटेल से करती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपा की सोच कैसी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय आज सपा ब्राह्मणों को अपना हितैषी बता रही है लेकिन कभी किसी ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष तक नहीं बनाया। चुनाव आने पर ब्राह्मण कार्ड खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में कमल नहीं खिल सका है। इसलिए अबकी ऊंचाहार में कमल खिलेगा व रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योगी और मोदी द्वारा चलाई जा उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधन के दौरान जिले के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से पूछा कि 2014 के पहले रेल कोच फैक्टरी में क्या कोच बन रहे थे तो एमएलसी ने जवाब दिया हां बन रहे थे। मंच पर बैठे लोग हंसने लगे। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। भाजपा नेता अतुल सिंह ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अतुल सिंह के सहयोग से 51 जरूरतमंद लोगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। इस मौके पर बछरावां विधायक राम नरेश रावत, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जगतपुर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, किरन सिंह, अभिलाषचंद्र कौशल, उत्कृष्ट मौर्य, गिरीश नारायण पांडेय व अजय त्रिपाठी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed