फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Complete projects on time: DM

समय से पूरी करें परियोजनाएं : डीएम

Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Complete projects on time: DM
रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीएमआईएस के तहत संचालित परियोजनाओं के अनुश्रवण की समीक्षा हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है, उनमें नियमित रूप से निरीक्षण कर गुणवत्ता को देखा जाए। यदि कोई बाधा आ रही है तो उसे तुरंत दूर कराया जाए। बैठक में यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित विभाग नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन करें। बैठक में सीडीओ अंजूलता, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, बीएसए राहुल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



नहरों में पर्याप्त पानी आए, सिंचाई न हो प्रभावित
डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सिंचाई विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। कहा कि नहरों पर पर्याप्त पानी आना चाहिए। किसानों की ओर से खेतों की सिंचाई के संबंध में किसी भी स्तर पर शिकायतें नहीं आनी चाहिए। नहरों की साफ-सफाई, सिल्ट हटाने, क्षतिग्रस्त तटबंधों के मरम्मत समय से कराए जाएं। जहां कहीं भी जल प्रवाह में बाधा हो, उसे तत्काल दूर कर नहरों का रोस्टर के अनुसार सुचारु संचालन कराएं। सिंचाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed