{"_id":"684739fd0ceba0f8150e78ea","slug":"complainants-arrived-with-complaints-and-got-assurance-raebareli-news-c-101-1-slp1006-134757-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, मिला आश्वासन
Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते एसपी और डीएम।
रायबरेली। तहसील स्तर पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए शासन ने समाधान दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की इस मंशा पर अधिकारी पानी फेर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा है। एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए फरियादी अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
शनिवार को अवकाश हाेने के कारण सोमवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एक बार फिर लोग न्याय की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे, लेकिन इस बार भी उनको आश्वासन मिला। सोमवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए बताया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में 110 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें छह प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पांचवीं बार दिया शिकायती पत्र
डलमऊ के सूरजपुर बनापार गांव की कंचन देवी ने समाधान दिवस में पांचवीं बार शिकायती पत्र देकर गांव में बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को गिराने की मांग की। बताया कि लेखपाल व कानूनगो की सह पर सरकारी जमीन पर लोग निर्माण कर रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस बार भी एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
नाली बंद करने से सड़क पर बह रहा पानी
सरेनी ब्लाक के दुर्गा खेड़ा मजरे गोविंदपुर निवासी राकेश, रामशंकर, अंगनू प्रसाद, रामप्रसाद, संजय, अशोक कुमार, रामआसरे व सुरेश पाल ने संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र दिया। इसमें गांव के एक व्यक्ति पर सार्वजनिक नाली को बंद करने का आरोप लगाया। नाली के बंद होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इससे पहले भी शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विपक्षियों ने नाप के लिए लगे पत्थर फेंक दिए
महाराजगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिवगढ़ के ओसाह गांव निवासी जीत बहादुर सिंह ने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि पाराखुर्द गांव में उनकी भूमि है, जिसकी पैमाइश के लिए मुकदमा किया। न्यायालय के आदेश पर पत्थर गढ़ी की कार्रवाई की गई, विपक्षियों ने नाप के बाद गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ कर फेंक दिया। कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।