फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   cold wave in raibarely

एक डिग्री लुढका पारा, कंपकंपी छूटी, घरों में दुबके लोग

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
cold wave in raibarely
रायबरेली में शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में अलाव तापते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। गत गुरुवार को सात डिग्री न्यूनतम पारा था, लेकिन शुक्रवार को छह डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारा 13 डिग्री रिकार्ड हुआ। पछुवा हवाओं और गलन से लोगों में कंपकंपी छूटी। धूप के इंतजार में दिन बीता। हालांकि कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

लोग घरों में दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड का कहर लोगों पर इस कदर बरप रहा है कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। गुरुवार को अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। पछुवा हवा चलने से कोहरे की धुंध तो छंटी, लेकिन लोग सर्दी से ठिठुर गए। इससे कपकपी छूटी।
विज्ञापन

आसमान में बदली छाई रही। बताते हैं कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में सर्दी का सितम लोगों को बेहाल कर रखा है। पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि जिला अस्पताल, सिविल लाइंस, सुपर मार्केट, बस स्टेशन, डिग्री कॉलेज चौराहा, नेहरू नगर क्रासिंग समेत 65 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री और अधिकतम पारा 13 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से लौटे किसान को कंपकंपी, कुछ देर बाद मौत
रायबरेली। खेत गए किसान वापस घर आने पर अचानक कांपते हुए अचेत हा गया। उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी रामकिशन (50) पुत्र वृंदावन शुक्रवार को सुबह खेत गया था। खेत से वापस जब घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई। अचानक अचेत होकर वह गिर गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के पुत्र नीरज ने बताया कि उसके पिता घर के बाहर टीन के नीचे सो रहे थे। सुबह करीब आठ बजे खेत पर गए थे। ठंड के कारण हालत खराब हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना की कोई शिकायत नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कानूनगो को निर्देशित किया गया है। परिजनों ने पीएम नहीं कराया।
अलाव तापते समय महिला झुलसी
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के लालापुरी मजरे गौराखसपरी गांव में अलाव तापते समय साड़ी में आग लगने की वजह से एक महिला झुलस गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव की रहने वाली अनीता (35) पत्नी रामकुमार अपने दरवाजे पर अलाव जलाकर आग ताप रही थी।

अचानक साड़ी का पल्लू आग में गिर गया। इसकी वजह से साड़ी धू-धूकर जलने लगी। उसके चिल्लाने पर परिवारीजनों ने दौड़कर किसी तरह आग बुझाई, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया है कि महिला लगभग 50 प्रतिशत जली थी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed