फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Coal furnaces are blazing without any hindrance, the climate is getting polluted

बिना रोक-टोक धंधक रही कोयले की भट्ठियां, दूषित हो रही आबोहवा

Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Coal furnaces are blazing without any hindrance, the climate is getting polluted
डलमऊ (रायबरेली)। वन क्षेत्र डलमऊ के अंतर्गत बिना रोकटोक कोयले की भट्टियां संचालित हो रही हैं। कई जगह तो आबादी क्षेत्र में भट्ठियां धुआं उगल रही हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसको लेकर न तो वन विभाग गंभीर है, न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर।
विज्ञापन

यही वजह है कि यहां की आबोहवा को दूषित कर बड़े पैमाने पर भट्ठियाें का संचालन हो रहा है। कहने को तो वन क्षेत्र डलमऊ के अंतर्गत करीब कोयला बनाने के लिए 18 भट्ठियाें की अनुमति वन विभाग से ली गई है। इसके अलावा कई जगह बिना किसी अनुमति के भट्ठियां सुलग रही हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ, दीनशाह गौरा, जगतपुर और ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के गांव आते हैं। यहां पर विभाग से 18 कोयले की भट्टियों को चलाने के लिए अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल डलमऊ क्षेत्र में ही कई जगह भट्टियां सुलग रही है। इनसे निकलने वाला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन कर्मियों की मिलीभगत से बगैर अनुमति के भट्ठियां चल रही हैं। कोई परमीशन भी नहीं लिया गया है। यहां मानकों को ताक पर रखकर भट्ठियां चलाई जा रही है।
डलमऊ कस्बे के निकट विद्युत वितरण खंड डलमऊ के निकट कोयले की भट्टी चल रही है। इसी तरह पूरे डेरा मजरे पखरौली, रसूलपुर धरांवा में कोयले की भट्टी चलाई जा रही है। लगातार धुएं के रूप में जहर निकल रहा है।
ग्रामीण धीरेंद्र कुमार सिंह, नरसिंह, मनीष कुमार ने इनके संचालन पर रोक लगाए जाने की मंाग की है। वन क्षेत्राधिकारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि आबादी क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर कोयले की भट्ठियों के संचालन की अनुमति है।

इसके लिए करीब 18 भट्ठियों ने अनुमति ली है। इनके लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। यदि कहीं पर बगैर परमीशन के भट्ठी चल रही है तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed