फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Coaches increased in Vande Bharat, seats doubled

Raebareli News: वंदेभारत में बढ़े कोच, दोगुनी हुईं सीटें

Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Coaches increased in Vande Bharat, seats doubled
कोच बढ़ने के बाद आकर शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस।
रायबरेली। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में रविवार से कोच बढ़ गए हैं। इस तेज रफ्तार ट्रेन में पहले आठ कोच लगते थे। अब इसमें 16 कोच लगा दिए गए हैं। इससे सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है। यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी। ट्रेन के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।
विज्ञापन



पहले वंदेभारत एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ तक ही चलती थी, लेकिन मार्च 2024 से इस ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ा दिया गया और रायबरेली में भी स्टॉपेज दिया गया। अब यह गाड़ी हफ्ते में छह दिन सुबह गोरखपुर से चलने के बाद बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रयागराज जाती है। इसी रास्ते शाम को प्रयागराज से गोरखपुर लौटती है। अभी तक इस ट्रेन में आठ कोच लगते थे, जिनमें एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी और बाकी सात कोच एसी चेयर कार श्रेणी के होते थे।
विज्ञापन



यात्रियों की दिक्कत और सीट न मिलने की परेशानी को देखते हुए वंदेभारत ट्रेन में 16 कोच लगा दिए गए हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव श्रेणी के दो कोच और चेयर कार श्रेणी के 14 कोच शामिल हैं। कोच दोगुने हुए तो सीटों की संख्या भी बढ़कर 1264 यानी दोगुनी हो गई है। इससे यात्रियों को पूरा फायदा मिलेगा और उनका सफर आसान होगा। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 11:33 बजे और प्रयागराज से शाम को 4:52 बजे आती है। दो मिनट रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed