फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CM yogi attack on SP cheif

अखिलेश दंगा कराते हैं, उनका नाम दंगेश होना चाहिए : योगी

Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
CM yogi attack on SP cheif
डीह (रायबरेली)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में परिवारवाद की सरकार थी, जिसमें युवाओं के लिए नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकलते थे।
विज्ञापन

सड़क, हाईवे, बिजली, पानी सहित अन्य विकास न करके कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाते थे। अब वोट भी वहीं से ले लो। उन्होंने कहा कि 27 को कमल का बटन दबाइए और एक मार्च को शिवरात्रि भी है।
विज्ञापन

वह पूछते हैं कि विकास के लिए पैसा कहां से आता है। मैंने उनसे कहा कि तुम तो दंगावादी हो। तुम्हें तो आग लगाना आता है। तुम्हारा नाम समाजवादी नही दंगावादी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह रामायण सीरियल में एक नाम लंकेश का होता है, उसी तरह इनका नाम दंगेश होना चाहिए, क्योंकि यह दंगा कराते हैं। वह बुधवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के डीह ब्लॉक क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहा के पास कांटा बाग में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार कोरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पांच साल में कही दंगा नहीं हुआ और न कहीं बम फूटा, क्योंकि हमने बेहतर सुरक्षा दी है। हम एक तरफ से बुलडोजर से हाईवे बनाते हैं और वहीं बुलडोजर माफिया के सीने से अवैध कमाई को रौंदते हुए निकलता है।
उसी से हाईवे, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनता है और गरीबों को आवास मिलता है। कहा कि हर मेधावी बेटी जो कॉलेज जाएगी, उसको स्कूटी दी जाएगी। 60 साल के ऊपर की महिला को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में फ्री आने-जाने की सुविधा मिलेगी और होली व दिवाली में गैस भी मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि वह गरीबों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बिजली आवास, शौचालय नहीं देते थे। इस डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को यह सुविधा दी।
उन्होंने कहा भगवान राम के मंदिर बनने से प्रसन्नता होती है। नए और यही नया भारत है। कहा कि परिवारवादी, दंगावादी, माफियावादियों की जमानत जब्त हो रही है। विकास, सुशासन, सुरक्षा देने वाली भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की सुनामी चल रही है और सपा, कांग्रेस, बसपा की जमानत जब्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed