फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   cm awas yojna

420 गरीबों को मिली सीएम आवास की 1.68 करोड़ की किस्त

Tue, 15 Nov 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
cm awas yojna
रायबरेली। घर का सपना देख रहे कई लोगों की मुरादें मंगलवार को पूरी हो गईं। सीएम आवास योजना के तहत 420 लाभार्थियों को मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 1.68 करोड़ रुपये मिले। वहीं जिनके घर का निर्माण पूरा हो गया था, उन लाभार्थियों को आवास की चाबी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों की मौजूदगी में 36 लोगों ने पूजा-पाठ के साथ अपने घर में प्रवेश किया, जबकि 50 लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित समारोह में घर की चाबी सौंपी गई। वहीं हर ब्लॉक में हुए समारोह में 10-10 लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राही ब्लॉक सभागार में हुए समारोह में सीडीओ पूजा यादव और बीडीओ जितेंद्र सिंह ने 10 लाभार्थियों को सीएम आवास की चाबी स्वीकृति पत्र दिया। भदोखर गांव में बीडीओ जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सीएम आवास के लाभार्थियों ने पूजा-पाठ के साथ गृह प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह और बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने पूरे मेहरबान मजरे जगतपुर में संजू व बाग का पुरवा मजरे रोझइया गोकुलपुर में माता देवी को आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जसपाल वर्मा और एडीओ रामधारी प्रसाद ने पीएम व सीएम आवास के 10 लाभार्थियों का चाबी देने के साथ ही सीएम आवास के लाभार्थियों को आवास का स्वीकृत पत्र दिया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
राजन लाल, राम सजीवन, रीता देवी, सरोज, रेनू आदि को आवास की चाबी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपू चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ एसबी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने लाभार्थियों को चाबी सौंपी।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख विभा सिंह ने ब्लॉक सभागार में राजरानी, हलीमा बानो, मिथिलेश, सुशीला आदि को सीएम आवास की चाबी दी। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 420 लाभार्थियों को सीएम आवास की पहली किस्त के रूप में 1.68 करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं। जल्द ही आवासों को पूरा कराया जाएगा। 266 लोगों को आवास पूरा होने पर चाबी सौंपी गई।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत हर ब्लॉक में 10-10 लाभार्थी को चाबी दी गई। इस तरह से 18 ब्लॉकाें 180 लोगों को चाबी मिली। वहीं 50 लाभार्थियों को लखनऊ में चाबी दी गई। जबकि हर ब्लॉक में 2-2 लोगों को अधिकारियाें की मौजूदगी में गृह प्रवेश कराया गया।

मुख्यमंत्री से आवास की चाबी पाकर गदगद हुई सुमन
राही ब्लॉक के बेलागुसीसी गांव की सुमन को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही सीएम आवास की चाबी पाने का मौका मिला। बेघर सुमन को मुख्यमंत्री आवास दिया गया था। आवास पूर्ण होने के बाद मंगलवार को उसे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। सुमन का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उसे आवास की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि आवास पास कराने के लिए किसी ने रुपये तो नहीं मांगे। सुमन ने नहीं का जवाब देते हुए आवास देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उसका कहना है कि वह बहुत खुश है। उसे उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री से उसे आवास की चाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed