{"_id":"612fbd778ebc3ea75c652d75","slug":"cm-awas-yojna-raibaraily-news-lko59363668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम व पीएम आवास के 1800 लाभार्थियों को मिली चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम व पीएम आवास के 1800 लाभार्थियों को मिली चाभी
विज्ञापन
आवास की चाभी देते डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीडीओ ईशा प्रिया।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 1800 लाभार्थियों को बुधवार को घर की चाभी दी गई है। शहर के एनआईसी के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी।
एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीडीओ ईशा प्रिया ने लाभार्थी शिवमती, काजहा, गीता, पूनम, रामकरन, राम सिंह, रामकुमारी, चंद्रवती, सुमन, राजवती, सुजाता आदि को आवासों की चाभी दी।
इसके अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में महिला लाभार्थियों को चाभी दी गई। डीएम ने बताया कि 300 मुख्यमंत्री आवास और 1500 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों में चाभी का वितरण किया गया। इस मौके पर डीडीओ एसएन चौरसिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, दीनशाह गौरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्य व बीडीओ हरीश चंद्र गुप्ता ने 100 लाभार्थियों में आवासों की चाभी का वितरण किया। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह ने 70 प्रधानमंत्री आवास योजना व 30 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी दिया। एडीओ सहकारिता श्याम प्रकाश, अशोक यादव, कमलेश सिंह, दीपू सिह, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
अमेठी में भी गरीबों को मिली आवासों की चाभी
जायस। अमेटी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली व बीडीओ राजेश शर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 100 लाभार्थियों को आवासों की चाभी दी। संचालन लिपिक विजय कुमार ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जिशांत मेहंदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह, एडीओ पंचायत अनिल सिंह, संजय रॉय, मोहनलाल मौर्या आदि मौजूद रहे।