फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Clouds remained in the morning, sunshine and hot wind troubled during the day

Raebareli News: सुबह छाए रहे बादल, दिन में धूप व गर्म हवा ने किया परेशान

Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the morning, sunshine and hot wind troubled during the day
भोजपुर कस्बे में होती बारिश।
रायबरेली। गर्मी का सितम कम होने नाम नहीं ले रही। हर किसी को झमाझम बारिश का इंतजार है। बृहस्पतिवार रात को रिमझिम बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन शुक्रवार सुबह होते ही उमस के साथ गर्मी ने फिर से सभी को परेशान कर दिया। लोग पूरे दिन पसीने से तर-बतर रहे। वहीं, भोजपुर में सुबह बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे से छह बजे तक बदल छाए रहे तो लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी का असर कुछ कम होगा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ धूप की तेजी बढ़ गई और उमस भी बढ़ने लगी। जिससे लोगों को परेशानी हुई। दोपहर में गर्म हवा भी चली, धूप इतनी तेज थी कि एक मिनट भी उसका सामना करने की हिम्मत नहीं हो सकी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। हालांकि, भोजपुर में सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जिले में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। दो दिनों में प्री मानसून बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
हलोर (रायबरेली)। क्षेत्र के हलोर, अलीपुर, कुशलगंज, पुरासी, जमुरावां, हिलहा, कोटवा मोहम्मदाबाद, बेलवा, बसकटा सहित अधिकतर गांवों में किसानों ने बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश के बाद धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। किसान सहजराम मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा, इंद्रदेव शुक्ला, गंगासागर पांडेय, हौसिला प्रसाद तिवारी, रविराज सिंह, अरुण कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, बबलू मिश्रा, भवानीबक्श सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि यदि मानसून लेट हुआ तो धान की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। धान की रोपाई करने के लिए आषाढ़ सबसे अच्छा समय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed