फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Classes of the third batch of MBBS started in AIIMS

एम्स में एमबीबीएस के तीसरे बैच की पढ़ाई शुरू

Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Classes of the third batch of MBBS started in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार को एमबीबीएस के तीसरे बैच की पढ़ाई शुरू हो गई। एकेडमिक पिनअप सेरेमनी में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं का बैच लगाकर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिली।
विज्ञापन

एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने कहा कि एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वे मेहनत करके अच्छी पढ़ाई करें और देश के अच्छे डॉक्टर बनने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि एम्स भी दिल्ली के एम्स जैसा काम करेगा। सारी सुविधाएं दिल्ली एम्स जैसी ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एम्स के सभागार में निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी और डीन डॉ. नीरज कुमारी ने ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद ने अब तक एम्स की प्रगति के बारे में जानकारी देने के साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया। सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी पर ध्यान देने की जरूरत है। सफलता के लिए अनुशासन भी अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्टर की ऐसा प्रोफेशन है जिसे हर कोई सम्मान देता है। मेहनत करके पढ़ाई करें और खुद के साथ ही परिवार का नाम रोशन करें।
एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का पिनअप करके स्वागत किया गया और उन्हें पढ़ाई के लिए मेहनत करने की सलाह दी गई। इस मौके पर एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) एसके सिंह, रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, डॉ. अनन्या सोनी, डॉ. रजत शुभ्रादास, डॉ. गौरव उपाध्याय, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. आरज्ञ पाल आदि मौजूद रहे।

एमबीबीएस में चार विषयों की होगी पढ़ाई
एम्स में दूसरे बैच में चार विषयों की पढ़ाई होगी। इसके लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को पहले ही भरा जा चुका है पहले बैच में बॉयोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी और कम्यूनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इन चारों कोर्सों के लिए लैब व अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले से ही है। 15 दिनों तक ओरिएटेशन कोर्स के बाद चारों तय विषयों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed