फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Claimed the lives of two bike riders speed, one injured

रफ्तार ने ली दो बाइक सवारों की जान, एक घायल

Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Claimed the lives of two bike riders speed, one injured
रायबरेली में गुरुवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र में हादसे के बाद बस के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की तेज रफ्तार ने बाइक सवार दो लोगों की जान ले ली, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जगतपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वहीं सलोन कोतवाली क्षेत्र में लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेकाबू होकर रोडवेज बस के नीचे आ गया, इससे कुचल कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से बाइक में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। घायल युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि किसी भी बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। ऊंचाहार कस्बे का रहने वाला किराना व्यवसायी ज्ञानेंद्र मिश्र (35) बुधवार देर रात एक अन्य युवक के साथ बाइक से रायबरेली से घर जा रहा था।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र में रायबरेली-इलाहाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी सुदामा (35) की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार बीएन शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। घायल कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाया जा रहा है। उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (25) गुरुवार सुबह अपने पिता श्रीराम को रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बगहा चौराहे पर बस में बैठाकर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के पास ही पीछे से किसी अज्ञात लोडर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बेकाबू होकर सामने से आ रही लालगंज डिपो की बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे पीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के दौरान बाइक में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। थानेदार अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाला चालक लोडर लेकर फरार हो गया है। बस को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 


राजापुर निवासी सत्येंद्र की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। हादसे के बाद उसकी पत्नी पूनम का सुहाग उजड़ गया, वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर से रायबरेली के लिए निकले पिता श्रीराम को घटना का पता चला तो बेटे को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बेटे का शव देख बिलख पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed