{"_id":"625705eb5d4f6d3ecf48d7a8","slug":"civic-raibaraily-news-lko6259960118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुकानदारों को दुकानों पर डस्टबिन रखना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुकानदारों को दुकानों पर डस्टबिन रखना होगा अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में इस बार रायबरेली शहर को पहला स्थान दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। अब हर दुकानदार को अपनी दुकान पर अनिवार्य रूप से कूडे़दान रखना होगा।
सभासदों की बैठक में इसका फैसला हो चुका है। अगर दुकानदारों ने सड़क पर कूड़ा फेंका तो उन पर कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूलने की भी तैयारी हो रही है।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। सुबह पांच बजे से ही सफाई कार्य शुरू करने को कहा गया है।
आठ बजे तक शहर में सफाई का काम होता है उसके बाद दुकानें खुलती हैं। सफाई हो चुकने के बाद दुकानदार दुकान में रखा कूड़ा सड़क पर फेंक देते हैं। इससे सड़क फिर गंदी हो जाती है।
इस माह नगर पालिका के अधिकारियों और सभासदों के बीच बैठक हुई। जिसमें इन मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों व सभासदों ने फैसला लिया कि दुकानों पर कूड़ेदान रखना अनिवार्य कर दिया जाए, जिससे दुकानदार उसमें ही कूड़ा डाले न कि सड़क पर उसे फेंके।
विज्ञापन
बैठक में इसके प्रचार प्रसार के लिए शहर में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। कहा गया कि दुकानदार अगर मनमानी करें तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना वसूला जाएगा। प्रयास हो रहा है कि प्रदेश में रायबरेली शहर में सफाई के मामले में अव्वल आए।
34 वार्डों में नहीं शुरू हो पाई योजना
नगर पालिका क्षेत्र के 15 मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना संचालित है। इसके जरिए इन मोहल्लों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हालांकि कानपुर की जिस फर्म को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, वह अपना काम ठीक नहीं कर रही है। इस योजना को शहर क्षेत्र के 34 वार्डों में संचालित करने की मंशा थी। इसके बावजूद योजना अभी 15 मोहल्ले में ही संचालित हो सकी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 को देखते हुए रायबरेली शहर में दुकानों पर कूड़ेदान रखना जल्द अनिवार्य हो जाएगा। ऐसा न करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। सभासदों के साथ बैठक में इसका निर्णय भी हो चुका है। प्रयास है कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रायबरेली शहर की रैकिंग नंबर एक हो।
- डॉ. आशीष कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, रायबरेली