फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   civic amenities

16 हजार मीटर खराब, बेहाल उपभोक्ता, एजेंसियों को किया तलब

Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
रायबरेली। विद्युत उपभोक्ता अपने बिल में सुधार करवाने के लिए भटक रहे हैं। जबकि उनके मीटर खराब हैं। टेस्ट डिवीजन के कर्मचारी और कार्यदायी एजेंसियां मीटर लगा रही हैं पर खराब मीटर बदलने का काम बहुत सुस्त गति से चल रहा है। शनिवार को एक्सईएन ने कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर मीटर लगाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टेस्ट डिवीजन के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड सलोन, लालगंज, ऊंचाहार और डलमऊ आते हैं। इन डिवीजनों के अंतर्गत करीब 25262 मीटर खराब है। जिसमें से 8781 मीटर बदले जा चुके हैं। अभी 16845 मीटर खराब है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीटर खराब होने से उपभोक्ता को सही बिजली का बिल नहीं मिल पाता है। इस वजह से उन्हें बिल संशोधन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन मीटर को बदलने के लिए दो कार्यदायी एजेंसियां है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन एजेंसियों के कर्मचारी मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही करते हैं। इस तरह की कई शिकायतें भी आ चुकी हैं।
एक्सईएन धर्मराज ने इन सब शिकायतों को देखते और प्रगति खराब होने पर कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को तलब किया। नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने मीटर लगाने में कितने लोग लगे हैं, इसकी जानकारी ली। चेतावनी दी कि मीटर लगाने में लापरवाही न बरती जाए। यदि कोई धन उगाही करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed