फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   City roads are destroyed, difficulties at every step

Raebareli News: शहर की सड़कें ध्वस्त, हर कदम पर मुश्किल

Mon, 25 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
City roads are destroyed, difficulties at every step
गड्ढों में तब्दील जेल रोड से निकलते वाहन।
रायबरेली। शहर की खस्ताहाल सड़कें देखकर विकास की हकीकत को समझा जा सकता है। शहर की प्रमुख सड़कें ध्वस्त हैं। ऐसे में उन पर चलना हर कदम पर मुश्किल है। सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तरह से फेल है। हालात ये हैं कि इस समय शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरना लोगों को मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कोई सड़क एक साल तो कोई डेढ़ साल पहले मरम्मत कराई गई थी। इस कार्य पर करीब 25 करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी खर्च की गई। मरम्मत के नाम पर खूब कमीशनबाजी हुई। ठेकेदार पूरी तरह से बेलगाम रहे। खस्ताहाल सड़कों के लिए पालिका के अधिकारी कम जिम्मेदार नहीं हैं। मधुबन रोड, नया रोड समेत अन्य मार्ग पूरी तरह से बदहाल हैं। शहर क्षेत्र के 34 वार्डों में ढाई लाख की आबादी रहती है। हर दिन लाखों लोगों का शहर आना-जाना रहता है। ऐेसे में खस्ताहाल सड़कें मुसीबत का सबब बनी हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल शहर का प्रमुख चौराहा है। जिला अस्पताल से सुपर मार्केट की सड़क गड्ढों में तब्दील है। गिट्टियां उखड़ आई हैं। हर दिन इस रोड से रोगियों समेत एक लाख से ज्यादा लोगों का आना-जाना रहता है। दुकानदार दिनेश कुमार, संजय अग्निहोत्री बताते हैं कि हवा चलने पर धूल दुकानों तक पहुंच जाती है। इससे कारोबार भी प्रभावित होता है। ऐसे में सड़क पर आवागमन करने वाले मुसाफिरों के अलावा दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गड्ढा मुक्त अभियान की निकल रही हवा
रामकृपाल चौराहे से कैपरगंज और घंटाघर चौराहे से रेलवे स्टेशन को गई सड़क गड्ढों में तब्दील है। इन सड़कों पर सफर करना जान जोखिम में डालना है। घंटाघर पर ही प्रधान डाकघर है। इस रोड पर शहर के प्रमुख बाजार पड़ते हैं। बावजूद सड़कों की दशा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान की हकीकत क्या है। व्यापारी रामसजीवन गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, अर्जुन प्रजापति कहते हैं कि प्रमुख चौराहे वाली सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हैं।



बारिश में तालाब बन जाती रोड
दो साल से ज्यादा समय से जेल रोड की तस्वीर नहीं बदल पाई है। इस रोड से प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों का आना-जाना रहता है। बावजूद रोड की मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। अक्षत तिवारी, दिनेश शुक्ल, रामअधार चौधरी कहते हैं कि बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। आवागन में परेशानी होती है। रोड मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।- शत्रोहन सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed