फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Christian families engaged in preparations for Christmas festival

क्रिसमस पर्व की तैयारियों में जुटे ईसाई परिवार

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Christian families engaged in preparations for Christmas festival
रायबरेली। क्रिसमस का पर्व इसी हफ्ते शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व में कुछ दिन शेष हैं तो तैयारियां भी तेज होने लगीं हैं। शहर में स्थित तीनों गिरजाघरों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली की झालरें लगाई जा रही हैं। बाजारों में भी दुकानें सज गईं हैं। इसाई परिवारों के साथ ही दूसरे समुदाय के लोग भी एक दूसरे को बधाई देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा, सुपर मार्केट और कैपरगंज की बाजारों में विशेष सजावट की गई है। गिफ्ट की ज्यादातर दुकानों में क्रिसमस को लेकर सामान सजे हुए हैं। कैपरगंज के निकट स्थित दुकानदार दिनेश गुप्ता बताया कि ईसाई परिवार के लोग क्रिसमस ट्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर एक क्रिसमस ट्री लगभग पांच सौ रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा सेंटा कैंप बहुत बिक रहे हैं। इसकी कीमत 25 रुपये है। सब्जी मंडी स्थित दुकानदार रमेश सैनी ने बताया कि छोटे बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस खरीद रहे हैं। दूसरी तरफ चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
बस स्टेशन के निकट स्थित मेथोडिस्ट चर्च को सजाया जा रहा है। चर्च के भवन पर बिजली की झालरें लगाई जा रही हैं। क्रिसमस की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं।

शहर में दो और चर्च सेेंट पीटर्स व सेंट जेम्स में भी हैं, जहां क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। इसाई परिवारों में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह है। बस स्टेशन स्थित चर्च के पास रहने वाले सर्वेश, ज्ञानेंद्र त्यागी और आदित्य कहते हैं कि क्रिसमस पर्व हमारे लिए बहुत खास होता है। क्रिसमस पर्व की तैयारियां की जा रही हैं। बाजार में जाकर हम खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed