{"_id":"63a74e6c74e34353c630ad65","slug":"chrismas-raibaraily-news-lko6634988169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: क्रिसमस-डे पर बिकने वाले 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: क्रिसमस-डे पर बिकने वाले 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
विज्ञापन
रायबरेली। केक व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए शनिवार को एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाया। टीमों ने शहर के अलावा बछरावां, हरचंदपुर आदि क्षेत्रों में बेकरी की दुकानों से आठ नमूने भरे। 50 पैकेट रस्क और ढाई किलो पिस्ता-ईरानी जब्त की गई।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि शहर के नयापुरवा स्थित वेरी गुड मॉर्निंग बेकरी से पेस्ट्री केक, पिस्ता ईरानी, वॉलनट का नमूना भरा। यहां से ढाई किलो पिस्ता ईरानी जब्त की गई।
अनवर नगर रतापुर स्थित भारत बेकरी से चेरी व रस्क का नमूना भरकर रस्क के 50 पैकेट जब्त कर लिए गए। छोटा घोसियाना में आशीष कुमार गुप्ता की दुकान से अपीलो टॉफी, सत्य नगर में अनिल बेकरी से खाद्य पदार्थ का नमूना भरा।
विज्ञापन
इसके अलावा एसएम बेकरी बछरावां से हाई फैट क्रीम, हरदासपुर में राम किशोर गुप्ता की दुकान से स्पेशल बेकरी कुकीज, हाजीपुर में शैलेश कुमार की दुकान से पेड़े का नमूना भरा। आईटीआई के सामने दूधिये शरीफ के पास से दूध का नमूना भरा गया। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है।