Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chitra got eight and Aastha got four gold medals

Raebareli News: चित्रा को आठ और आस्था को मिले चार स्वर्ण पदक

Thu, 11 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chitra got eight and Aastha got four gold medals
सरेनी। तेजगांव के कमला नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेधावी चित्रा साहू को राज्यपाल ने आठ स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की छात्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के समस्त विषयों में सर्वोच्च 91.58 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठ स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के 68वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 10 चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश सिंह व डॉ. भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


लालगंज के पूरे भैरव मिश्र में संचालित पं. जगन्नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आस्था श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर चार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। आस्था की सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक अकिंचन मिश्र ने शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर छात्रा के पिता प्रभाकर श्रीवास्तव, मां दीपशिखा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed