{"_id":"6a875795a4a9c7304905441a","slug":"child-scientists-will-be-identified-through-the-inspire-award-raebareli-news-c-101-1-slko1034-165640-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इंस्पायर अवार्ड के जरिये खोजेंगे बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इंस्पायर अवार्ड के जरिये खोजेंगे बाल वैज्ञानिक
Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बाल वैज्ञानिकों की खोज के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं अपने विचारों और नवाचारों को प्रोजेक्ट का रूप देकर 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगर उनके प्रोजेक्ट को चयनित कर लिया गया तो उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। अपने प्रोजेक्ट का मॉडल बनाकर जिला स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। सफलता मिली तो मंडल, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच सकते हैं।
वर्ष 2026-27 में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन नामांकन शुरू करा दिए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में जिलेभर के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पत्र जारी किया जा चुका है।
सभी विद्यालयों को आदेश दिया गया है कि अपने संस्थान से पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों एवं नवाचारों का नामांकन कराएंगे। इसके लिए पोर्टल लिंक www.Inspireawards-dst.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए जिला स्तर पर नोडल नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. नबी अहमद को नोडल और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डीह के शिक्षक अनिल कुमार पांडेय को सह नोडल बनाया गया है। दोनों नोडलों से कहा गया है कि वे विद्यालयों से संपर्क कर योजना के तहत होने वाले आवेदन की समीक्षा करते रहें। योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। विद्यालयों में आइडिया बॉक्स रखे जाएंगे, ताकि बच्चे अपने विचार उनमें डाल सकें।