फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Child's body found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला बालक का शव

Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Child's body found in suspicious circumstances
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सरांय महमूद गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक बालक का शव घर के अंदर गमछे के सहारे खूंटी से लटका मिला। दोपहर बाद जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बालक अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि देर शाम घटना की जानकारी मिली है। शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव निवासी यह परिवार लुधियाना में रहता है। आयुष (11) लुधियाना में अपनी मां गीता देवी के साथ रहता था। वह लुधियाना में कक्षा छह में पढ़ता था। आयुष मां के साथ नानी के घर आया था। उसके पिता मनोज की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर बाद आयुष का शव घर के अंदर दीवार में लगी खूंटी से गमछे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

उस समय मां घर के अंदर बरामदे में सो रही थी। जब उसकी नींद खुली तो बेटे का शव फंदे पर लटका देखा। इससे घर में कोहराम मच गया। मां का कहना है कि वह सोकर उठी तो बेटे का शव खूंटी से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ का कहना है कि खूंटी के नीचे कुर्सी रखी थी। इससे शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगता है। इसके बावजूद अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed