{"_id":"5fd50e438ebc3e3fc432b02b","slug":"child-nutrition-month-will-start-from-tomorrow-raibaraily-news-lko5545303180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा बाल पोषण माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा बाल पोषण माह
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमण के चलते कई महीने से बंद बाल स्वास्थ्य पोषण माह 14 दिसंबर से शुरू होगा। जिले के 3.65 लाख बच्चों को विटामिन-ए की दवा अभियान के दौरान पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को विटामिन-ए की दवा उपलब्ध करवा दी है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 14 दिसंबर से शुरू होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह में जिले के 3.65 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नौ माह से 12 माह के 19 हजार बच्चे, एक से दो साल के 81,709 बच्चे तथा ढाई साल के 2,24,627 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। विटामिन-ए की खुराक की समुचित मात्रा उपलब्ध है।
आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर बच्चों की ड्यूलिस्ट तैयार करके विटामिन-ए की दवा पिलाएंगी। नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। (संवाद)