{"_id":"6841eb74144781ba0f0d1eac","slug":"child-died-of-diarrhea-and-a-young-man-died-of-stomach-pain-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134545-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डायरिया से मासूम व पेट दर्द से युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डायरिया से मासूम व पेट दर्द से युवक ने तोड़ा दम
Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डायरिया व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट में आकर छह माह के मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा पेट दर्द से हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भीड़ से रोगियों को काफी परेशानी हुई। काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिली।
बछरावां क्षेत्र के राजाखेड़ा निवासी श्रेयांश (6 माह) को दो जून को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डायरिया की चपेट में आने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी थी। इलाज के दौरान बुधवार रात मासूम ने दम तोड़ दिया।
पेट दर्द से हालत बिगड़ने पर लालगंज क्षेत्र के बेलहरा निवासी धुन्नर (42) को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को धुन्नर की मौत हो गई। बुखार व डायरिया की चपेट में आईं शिवकुमारी (55), शीला (40), रामबाबू (17), रोशन (32), गुरप्रीत कौर (25), तपी (7), अर्पित (2), बरमननिशा (48), राजेश्वरी (72) व रुचि (22) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। परचा बनवाने के लिए सुबह आठ बजे से ही काउंटरों पर कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों ने ओपीडी के बाहर बारी आने का घंटों इंतजार किया। दवा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी तक मरीजों की भीड़ रही।
गर्मी अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। लोग एहतियात बरतें। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।