फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   child died by bull

साड़ को देख भागे सगे भाई कुएं में गिर, मासूम की मौत

Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
child died by bull
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव में साड़ से बचने के लिए भागे सगे भाई कुएं में गिर गए। इससे गांवों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया। एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुसुड़ी सागरपुर गांव में शुक्रवार को रामनवल के बेटे रितिक (6) व नितिन (3) अपने दरवाजे खेल रहे थे। दरवाजे की तरफ तेजी से दौड़ते हुए एक सांड़ को आते देख दोनों हड़बड़ा गए। दोनों बच्चे सांड़ से बचने के लिए भागते हुए दोनों बच्चे कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजन व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुएं के पास ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन

रस्सी के सहारे एक ग्रामीण कुएं में उतर गया और दोनों को कड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकाला गया। घटना में छोटे भाई नितिन की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। दूसरे भाई रितिक की हालात नाजुक बनी हुई है। फिलहाल परिजनों ने नितिन का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। यदि कोई सूचना आती है तो कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed