फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chief Secretary, reprimanded over the quality of 200-bed hospital

200 बेड के अस्पताल की गुणवत्ता पर भड़कीं प्रमुख सचिव, फटकार लगाई

Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary, reprimanded over the quality of 200-bed hospital
कूरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन में हिस्सा लेतीं अमेठी की नोडल ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अमेठी जिले की नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने तिलोई ब्लॉक के कूरा गांव में विकास कार्यों की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को मिलने वाले पोषाहार को देखा। कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बाद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। खराब प्रगति मिलने पर एडीओ व दो सचिवों को नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 200 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल और राजकीय महिला महाविद्यालय के काम को भी देखा।
विज्ञापन

खामियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। कूरा गांव में समीक्षा में नोडल अधिकारी ने पाया कि वर्ष 2019-20 में ग्राम सभा की खुली बैठक नहीं कराई गई। प्रसाधनों निर्माण के लिए लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एडीओ (पंचायत) शीतला प्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार व करुणा शंकर को कारण बताओ नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई के आदेश दिए।
डीडीओ बंशीधर सरोज ने नोडल अधिकारी को बताया कि कूरा गांव में 14वें वित्त आयोग से 42 कार्य कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 819 लाभार्थियों के इज्जत घर के निर्माण के लिए धनराशि दी गई है।
अन्य योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। चौपाल के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और छह माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन भी कराया।
नोडल अधिकारी ने तहसील तिलोई स्थित निर्माणाधीन 200 बेड के हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता व कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा दिसंबर तक कार्य पूर्ण कराने के आदेश दिए।

कठौरा में निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण कर कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ समय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अमेठी प्रशांत शर्मा, एसडीएम तिलोई सुनील कुमार द्विवेदी, प्रभागीय वन अधिकारी यूपी सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी, सीओ राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed