फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chief Minister Model School to be built in Osah

Raebareli News: ओसाह में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल

Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model School to be built in Osah
रायबरेली। जिले में सभी छह तहसील क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाना है, जहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के बच्चे एक साथ पढ़ सकेंगे। सदर तहसील क्षेत्र का बेलाभेला में विद्यालय बन रहा है। महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओसाह में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। अन्य तहसील क्षेत्रों में भूमि का चिन्हांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


महराजगंज तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोलने के लिए शिवगढ़ विकास क्षेत्र के ओसाह में जमीन की तलाश कर ली गई है। इस जमीन का क्षेत्रफल 23930 वर्ग मीटर है। यह स्थल ब्लाॅक मुख्यालय से 13 किमी. दूर है। नजदीकी सड़क तिलेंडा-हलोर मार्ग गुजरती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए ओसाह में जमीन चिह्नित कर भूमि का प्रस्ताव महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा गया है।
विज्ञापन



सदर के बेलाभेला में हो चुका भूमि पूजन

जिले में सबसे पहले सदर तहसील क्षेत्र में जमीन की तलाश पूरी हुई थी। भूमि राही विकास क्षेत्र के ग्रामसभा बेलाभेला स्थित हमीरमऊ गांव में खोजी गई, जहां जून महीने में भूमि पूजन भी कराया जा चुका है। स्कूल बनाने की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को मिली है। अन्य तहसीलों की बात करें तो डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डलमऊ में जमीन चिह्नित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के कंदरावां ग्रामसभा में जमीन तलाशी जा चुकी है। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा का कहना है कि इन दोनों तहसीलों के प्रस्ताव पहले ही भेजे जा चुके हैं। लालगंज और सलोन तहसील क्षेत्रों में भूमि चिन्हांकन का कार्य चल रहा है।

कम से कम पांच एकड़ भूमि जरूरी

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए कम से कम पांच एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ भूमि की जरूरत होती है। इस विद्यालय में एक साथ डेढ़ हजार विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। इसमें प्री-प्राइमरी के साथ कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय में 30 कमरे बनेंगे। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य वर्ग की शिक्षा दी जाएगी।


प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था रहेगी। प्रार्थना स्थल, क्रीड़ा स्थल, ओपन जिम, सामान्य एवं दिव्यांग शौचालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, झूले, इंसीनरेटर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, पुस्तकालय समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed