{"_id":"5f8deed78ebc3e9be83adf5f","slug":"chief-minister-handed-over-works-worth-43-32-crore-to-panchayats-raibaraily-news-lko5461364149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी पंचायतों को 43.32 करोड़ के कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी पंचायतों को 43.32 करोड़ के कार्यों की सौगात
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों को 43.32 करोड़ के कार्यों की सौगात दी।
सीएम ने 98 पंचायत भवनों के साथ ही 989 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। एनआईएस में डीएम वैभव श्रीवास्तव के साथ ही सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी व डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ही आयोजन किए गए।
कार्यक्रम में डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि जिले में 989 सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य है। इसमें 559 निर्मित हो चुके हैं व 430 निर्माणाधीन है। इसी प्रकार 113 पंचायत भवनों में 98 निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 98 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 559 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं 430 का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम हुए।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ सुषमा, एडीओ शिव शंकर सिंह आदि की मौजूदगी में सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सभी ने टीवी के माध्यम से देखा।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीओ कमलेश बहादुर सिंह, अनंत बहादुर सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक सभागार में 39 गांवों में निर्मित हो चुके व निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, 76 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। एडीओ पंचायत श्रवण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।