फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chhath Mahaparv will start from today with bathing

नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व की होगी शुरुआत

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv will start from today with bathing
रायबरेली। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में पूर्वांचल और बिहार प्रांत से जुड़े परिवारों में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। कोरोना के बाद इस बार त्योहार पर लोगों में ज्यादा उत्साह है। रविवार को लोगों ने बाजार में खरीदारी भी की।
विज्ञापन

आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, सोनिया नगर व रेलवे कॉलोनी आदि मोहल्लों में पूर्वांचल के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल के परिवारों में पर्व को लेकर खुशी देखते ही बन रही है। अमर उजाला ने रविवार को कुछ ऐसे ही परिवारों से बात की तो उन्होंने कहा कि छठ मइया परिवार का न सिर्फ कल्याण करती हैं, बल्कि हर मनोकामना पूरी करती हैं। इस पर्व में सूर्य की उपासना की जाती है।
सब मिल-जुलकर मनाएंगे पर्व
शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले की रहने वाली सुनीता सिन्हा और उनके परिवार के लोगों में छठ महापर्व को लेकर बड़ा उत्साह है। सुनीता और उनके परिवार के सदस्य विजय कुमार, शोभित सिन्हा, अर्चना श्रीवास्तव, लिसु सिन्हा का कहना है कि हम सब मिल-जुलकर और परंपरा के तहत महापर्व मनाएंगे।
हम सबको रहता पर्व का इंतजार
शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली हेमा चौबे और उनके परिवार में भी छठ महापर्व को लेकर खुशी देखते ही बन रही है। हेमा चौबे और उनके परिवार के सदस्य जय कुमार चौबे, संदला चौबे, स्वाति अग्रवाल, शशांक चौबे का कहना है कि हम सबको पर्व की बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।
छठ मइया पूरी करती हर मनोकामना
सोनिया नगर में छठ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। गीता देवी, मीना देवी, माला देवी, सीमा देवी, नीरू देवी कहती हैं कि छठ महापर्व हमारे लिए बहुत खास है। इस पर्व में छठ मइया से जो भी मांगे, वह पूरा करती हैं। हम सब मिल-जुलकर रीति रिवाज के साथ छठ पर्व मनाएंगे। पर्व की तैयारी कर ली है। पूजा सामग्री भी खरीद ली है।

पूर्वांचल के लोगों को पर्व की बधाई
जिले में भी छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूर्वांचल के परिवारों को त्योहार की बधाई देती हूं। साथ ही पालिका की ओर से राजघाट समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया गया है, ताकि पर्व मनाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए। त्योहार पर परिवार के लोग इन स्थानों पर जुटकर पूजा अर्चना करते हैं।
पूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed