फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CHC topper

मोदी-योगी को पछाड़ ईरानी के क्षेत्र की सीएचसी प्रदेश में सबसे सुंदर

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CHC topper
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की डीह सीएचसी प्रदेश में सबसे सुंदर है। पीएम मोदी और सीएम योगी के क्षेत्रों को पछाड़कर ईरानी के क्षेत्र की सीएचसी ने कायाकल्प अवार्ड में 98.29 प्रतिशत अंक पाकर पहली रैंक हासिल की है। जिले की बेलाभेला सीएचसी को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

पीएम और सीएम के क्षेत्रों की सीएचसी को सांत्वना पुरस्कार ही मिल सका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्यूएएस) अवार्ड पाने वाली यही पहली सीएचसी है। यह सीएचसी अब तक साफ-सफाई और चिकित्सीय व्यवस्था में कई अवार्ड पा चुकी है।
विज्ञापन

क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम के तहत साफ सुथरी पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। डीह सीएचसी को पहले भी कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है, लेकिन इस साल इस सीएचसी को कायाकल्प में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सीएचसी ने शासन के तय मानकों पर 98.29 प्रतिशत खरी उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल डीह सीएचसी को एनक्यूएएस अवार्ड भी मिल चुका है। डीह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने सीएचसी को संवारने के लिए पूरे दमखम के साथ काम किया। इसी का नतीजा रहा कि सीएचसी अब तक कई अवार्ड पा चुकी है। बेलाभेला सीएचसी को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
अवार्ड दिलाने के लिए चार साल से काम कर रहे रविकांत
क्वालिटी इंश्योरेंस के जिला समन्वयक डॉ. रविकांत सिंह पिछले चार साल से जिले के सरकारी अस्पतालों को अवार्ड दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पतालों के डॉक्टरों व स्टाफ की मदद से ही सफलता लगातार मिल रही है। डीह सीएचसी ने अच्छा काम करके प्रदेश में नाम कर दिया है।

डीह सीएचसी प्रदेश की पहली ऐसी सीएचसी बन गई है, जिसे नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट अवार्ड मिलने के बाद प्रदेश में कायाकल्प में भी पहला अवार्ड झटका है। सफलता के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग के पूरे स्टाफ बधाई के पात्र हैं।
डॉ. सीमा निगार अल्वी, डिविजनल कंसलटेंट, पब्लिक हेल्थ लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed