{"_id":"5ccf25cbbdec2207476e1d7b","slug":"celebration-of-democracy-today-let-s-choose-rae-bareli-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का पर्व आज : आइए, चुनें रायबरेली का सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का पर्व आज : आइए, चुनें रायबरेली का सांसद
Sun, 05 May 2019 11:35 PM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: vivek vivek
Updated Sun, 05 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को गोराबाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदान ड्यूटी के लिए लगी कर्मचारियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में 15 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज (सोमवार को) होगा। इसके लिए 2256 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने के लिए रविवार को गहमा गहमी के बीच पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। गोराबाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में घंटों परेशान होने के बाद कर्मचारी बूथों के लिए रवाना हुए। कई काउंटरों पर लाइन में खड़े होकर प्रक्रिया को पूरी कराया। हवा के कारण धूल उड़ रही थी। कर्मचारी पसीने-पसीने हो रहे थे। कई कर्मचारी तो यहां काफी देर से पहुंचे, उसके स्थान पर रिजर्व के कर्मचारियों को भेज दिया गया है। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रविवार सुबह से ही कर्मचारियों का मेला लग गया। जिस काउंटर पर देखो लाइन लगी रही। कहीं चुनाव की ड्यूटी लेने के लिए लंबी लाइन तो कहीं ईवीएम व अन्य चुनाव संबंधी सामग्री लेने के लिए लाइन देखने को मिली। तमाम कर्मचारी जानकारी न होने के कारण इधर-उधर भटकते रहे। अंतिम दिन भी तमाम कर्मचारी ड्यूटी कटवाने में लगे रहे। घंटों प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पोलिंग पार्टियां बसों से बूथों के लिए रवाना हुई। बसों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी साथ गए और मतदेय स्थलों पर पहुंचाने के बाद ही लौटे।
पूरे परिसर में धूल उड़ रही थी। यदि पानी का छिड़काव पहले करा दिया गया होता तो कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी नहीं होती। धूल अधिक होने के कारण हर कोई परेशान दिखा यहां तक कि मुंह में कपड़े बांधकर लाइन में लगना पड़ा। पीने के लिए पानी तक कि व्यवस्था नहीं की गई थी। कर्मचारियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में कोई जमीन में बैठा रहा तो कोई इधर उधर भटकता रहा। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखा। काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों से काम के बारे में जानकारी ली। कई जगह मतदान कर्मचारियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
किसी को समस्या हो तो इन नंबरों पर करें डायल
प्रेक्षक (सामान्य) सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी 7839378106
प्रेक्षक (पुलिस) राजीव कुमार 7839378103
जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम नेहा शर्मा 9454417559
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह 9454400302
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश प्रजापति 9454417630
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष 9454416625
एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी 9454416627
सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय 9454416626
कंट्रोल रूम नंबर 0535-2203214